तीन जवान की गयी जान, 6 जवान का अब तक पता नहीं, खराब मौसम की वजह से जवानों के कैंप में बड़ा हादसा

Three soldiers lost their lives, 6 soldiers are still missing, a major accident occurred in the soldiers' camp due to bad weather

Big Breaking News : खराब मौसम के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 3 जवानों की जान गयी है, जबकि छह जवानों का पता नहीं चल पा रहा है। हादसे के बाद सेना भी अलर्ट मोड़ में है। घटना सिक्किम की बतायी जा रही है, जहां मिलिट्री कैंप भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक घटना 3 जवानों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हुए हैं। चार लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है, जबकि छह जवान अभी लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। जिन जवानों के शव मिले हैं, उनकी पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक दूसरी तरफ, सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में 30 मई से फंसे एक हजार से ज्यादा टूरिस्टों को भी आज रेस्क्यू किया गया। सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश हो रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 37 लोगों की जान गई है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं। इससे पहले सिक्किम में अक्टूबर, 2023 को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। कम से कम 98 लोग लापता हो गए थे, जिसमें सेना के 22 जवान शामिल थे।

Related Articles

close