तीन शिक्षक गिरफ्तार: छात्राओं से रेप मामले की शर्मनाक घटना, कहीं स्कूल के टॉयलेट में हुआ गंदा काम, तो कहीं एग्जाम के नाम पर…

Teacher News: इन दिनों शिक्षा का मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। आये दिन स्कूलों में कुकर्म की शिकायतें आ रही है। चिंता की बात ये है कि ज्यादातर घटनाओं में शिक्षक ही शामिल हैं। अलग-अलग जगहों पर तीन ऐसी ही घटनाएं सामने आयी है, जहां छात्रा से शिक्षक ने ही दुष्कर्म किया। कहीं परीक्षा में फेल होने की धमकी देकर संबंध बनाया गया, तो कहीं स्कूल के टॉयलेट में बच्ची हवस का शिकार बनी।

छत्तीसगढ़ में शिक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में शिक्षक पर नाबालिग छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी के स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने दुष्कर्म किया। मरवाही के ही बरहिया में रहने वाले जुगल किशोर दिनकर पर आरोप है कि वह लगातार नाबालिग का दैहिक शोषण कर रहा था।
छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस 64(1), 64(2) (F) 64(2)M, 351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है. साथ ही आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक जुगल किशोर दिनकर स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पर बुरी नजर रखता था और उसको अपनी बातों में फंसाकर जनवरी माह में प्रायोगिक परीक्षा के दौरान स्कूल के ही टॉयलेट रूम में दैहिक शोषण किया। आरोपी शिक्षक जुगल किशोर दिनकर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जम्मू कश्मीर में भी शिक्षक बना कुकर्मी
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह के एक शिक्षक को अरेस्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक पर आरोप है, कि उसने एक नाबालिग छात्रा को यौन संबंध बनाने की पेशकश की और उसके(छात्रा) मना करने पर उसे (छात्रा) इंटर्नल एग्जाम में फेल करने की धमकी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह में तैनात शिक्षक के खिलाफ 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा को मैसेज भेजकर यौन संबंध बनाने के बदले पंजाब के एक कॉलेज में मेडिकल कोर्स में एडमिशन दिलाने में मदद की पेशकश की और दावा किया कि वह पहले भी कुछ अन्य लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है।

यूपी में भी शिक्षक गिरफ्तार
यूपी के कुशीनगर में भी ऐसी ही घटना सामने आयी है। छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। विशुनपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार्रवाई की। पीड़िता 14 वर्षीय छात्रा राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कोकिल पट्टी में पढ़ती है। आरोपी शिक्षक श्याम कुमार (42) इसी स्कूल में अध्यापक है। श्याम कुमार ने छात्रा से छेड़खानी और दुष्कर्म किया।पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 74, 64 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी श्याम कुमार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मेदनापुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में कुशीनगर के पकड़ीयार बाजार में रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close