आज चुनाव है : हजारीबाग में सबसे ज्यादा वोटिंग, पहले दो घंटे में देखिये कहां कितनी हुई वोटिंग, गांडेय में रफ्तार सुस्त

रांची। झारखंड में वोटिंग की रफ्तार सामान्य दिख रही है। पहले दो घंटे में औसत 11.68 फीसदी वोटिंग हुई है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की तीन सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर 11.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, गांडेय विधानसभा सीट के लिए भी वोटिंग हो रही हैय़ सुबह 9 बजे तक चतरा में 11.43 प्रतिशत, हजारीबाग में 12.04 प्रतिशत और कोडरमा में 11.56 प्रतिशत वोटिंग हुई. वहीं गांडेय विधानसभा सीट के लिए 10.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

हजारीबाग लोकसभा सीट पर शुरुआती 2 घंटे में 12.15 फीसदी मतदान हुआ है. रामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 13.37 फीसदी वोटिंग हुई है. जानें किस विधानसभा क्षेत्र में अब तक कितनी वोटिंग हुई है.विधायक बैद्यनाथ राम ने कतार में लगकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान करने के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगी नीली स्याही भी दिखायी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लातेहार की उपायुक्त गरिमा सिंह ने मध्य विद्यालय चंदनडीह के मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मनिका विधानसभा के स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने सोमवार को अपने मंगरा स्थित बूथ नंबर 20 पर मतदान किया. देश के पूर्व वित्त मंत्री और हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा के साथ मतदान किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर से बाहर निकलें और इस लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दें. · बरही में 12.4 फीसदी

· बड़कागांव में 11.48 फीसदी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

· रामगढ़ में 13.37 फीसदी

· मांडू में 12.23 फीसदी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

· हजारीबाग में 11 फीसदी

गांडेय में 9 बजे तक 10.37 फीसदी मतदान

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग में सुबह 9 बजे तक 10.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है.

Related Articles

close