रेलवे में 2569 पदों पर आवेदन का आज है लास्ट डेट, आवेदन का ये है सबसे आसान तरीका, पढ़िये सैलरी सहित अन्य जानकारी
Today is the last date to apply for 2569 posts in Railways. This is the easiest way to apply. Read salary and other details.

Railway Job 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नयी भर्ती की तैयारी है। 2569 पदों पर भर्ती को लेकर आनलाइन आवेदन की आज आखिरी तारीख है। दरअसल जूनियर इंजीनियर (JE) के 2569 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2025 यानि आज तय की गई है। B.Tech/BE या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। पे लेवल-6 के तहत आकर्षक वेतन, स्थिर करियर और कई लाभों के साथ यह भर्ती युवाओं के लिए बड़ा अवसर है।
RRB की ओर से जूनियर इंजीनियर (RRB JE Recruitment 2025) के 2569 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इन दिनों तेजी से चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख आज है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास केवल 10 दिसंबर 2025 तक का ही समय बचा है। रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार इस तारीख के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि RRB JE भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025 थी, लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया गया है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
RRB JE 2025: ऐसे करें आवेदन
रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन करना बेहद सरल है। अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर आवेदन कर सकते हैं—
1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर RRB JE Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा। अपनी मूल जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
RRB JE भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा को भी मान्य माना गया है।फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका रिज़ल्ट जारी होना आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है, जिसका विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
Railway JE Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए वेतन पे-लेवल 6 के अनुसार निर्धारित है। चयन होने पर उम्मीदवार को—
• 35,400 रुपये बेसिक पे मिलता है।
• इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य भत्ते भी शामिल होते हैं।
इन सभी को जोड़कर JE पद पर इन-हैंड सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है। रेलवे की नौकरी की सबसे बड़ी विशेषता स्थिरता, सुविधाएं और करियर ग्रोथ है, जो इसे युवाओं के लिए अत्यंत लोकप्रिय विकल्प बनाती हैं।












