आज का राशिफल: मालव्य राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं सितारे

Today's horoscope: These zodiac signs will benefit from Malavya Rajyoga, know how your day will be and what the stars say

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार है और ज्योतिष के अनुसार आज मालव्य राजयोग बन रहा है, जिससे मेष, कर्क और मकर राशि वालों को खास लाभ होगा. हालांकि चंद्रमा आज कन्या राशि में है और उस पर शनि की नजर है, साथ ही बुध भी कमजोर स्थिति में है, जिससे मिथुन राशि वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. आइए जानें आपकी राशि क्या कहती है.

मेष: आज आपका दिन मेहनत और सफलता से भरा रहेगा. समाज में आपका नाम और सम्मान बढ़ेगा. कोई अच्छा कपड़ा या आराम की चीज मिल सकती है. यात्रा टालना बेहतर होगा. काम में नई डील मिल सकती है. प्यार भरा दिन रहेगा और शादीशुदा लोग ससुराल पक्ष से खुशखबरी पाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ: आपका आज का दिन अच्छा रहेगा. लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे. व्यापार में बोलने का फायदा मिलेगा. परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है. शाम रोमांटिक और खुशहाल रहेगी.

मिथुन: आज सेहत का ध्यान रखें. थोड़ी थकान हो सकती है. समाज में लोग आपकी तारीफ करेंगे. शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी बात पता चलेगी. नौकरी में काम की तारीफ मिलेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क: आज का दिन शांति और सफलता भरा रहेगा. धर्म-कर्म में मन लगेगा. पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी. गुस्से से बचें और किसी से गलत बात न कहें. शादी में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन प्यार बना रहेगा.

सिंह: आज खर्च ज्यादा हो सकता है. धार्मिक कामों में मन लगेगा. पिता का सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में थोड़ी बहस हो सकती है, संभलकर रहें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या: आपका दिन शानदार रहेगा. व्यापार में फायदा मिलेगा. बच्चों से खुशी मिलेगी. नौकरी में दिमाग और मेहनत दोनों का फायदा मिलेगा. कोई असरदार व्यक्ति मिल सकता है.

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस में काम की तारीफ होगी. घर में खुशी बनी रहेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. किसी नजदीकी से खुशखबरी मिल सकती है.

वृश्चिक: आज का दिन सुखद रहेगा. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यापार में फायदा होगा. यात्रा से बचें. प्यार भरा दिन रहेगा.

धनु: सेहत का ध्यान रखें. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा.

मकर: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. काम के साथ मस्ती भी होगी.

कुंभ: भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा हो सकती है. पैसा कमाने के नए रास्ते मिल सकते हैं. परिवार में सुख रहेगा. किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं.

मीन: रचनात्मक काम में मन लगेगा. कोई नया अवसर मिल सकता है. अटका पैसा वापस मिलेगा. घर में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. रिश्तों में मिठास रहेगी.

Related Articles

close