आज का राशिफल: मेष, तुला, कुंभ वाले बड़े बदलावों के लिए रहें तैयार, शाम तक का समय बेहद महत्वपूर्ण

Aaj Ka Rashifal: गुरु और चंद्रमा मेष राशि में, गुरु वक्री हैं। केतु और शुक्र कन्या राशि में, सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि

ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, सिर दर्द थोड़ा परेशान कर सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्राणाम करते रहें।

कर्क राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय, स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान ठीक-ठाक, एक अच्छा समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। शादी-ब्याह तय हो सकता है। शुभता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला राशि

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे या यह कहा जाए कि शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें

वृश्चिक राशि

लिखने-पढ़ने के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, नव प्रेम का आगमन संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें

धनु राशि

भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि

अपनों का साथ होगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यापारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

धन आगमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम- संतान और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

close