आज का राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस में और धनु राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं

Aaj ka Rashifal : सोमवार के ग्रह-नक्षत्र ब्रह्म योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि वालों को बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। तुला राशि के लोग नई शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत वाला दिन रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी है। लेनदेन के लिए भी दिन अच्छा है। इनके अलावा मेष राशि वालों को आज बिजनेस में लेनदेन बहुत सोच-विचार कर करें। मीन राशि वालों गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

मेष राशि:
घर परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। घर-परिवार की परेशानी से दुख होगा। आज कुछ अनजान लोगों से बचकर रहे। मुसीबत में फंसा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि:
आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगे। वाहन सुख की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा संभव है।

मिथुन राशि :

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने रहस्य दूसरो को न दें अन्यथा मुसीबत आ सकती है। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे।

कर्क राशि

राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं।

सिंह राशि
बोलचाल में विशेष ध्यान दें। मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रूका कार्य होने से हर्ष होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें।

कन्या राशि
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

तुला राशि
नए दोस्त बनेंगे। किसी अनजान पर विश्वास करने की भूल न करें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। पुराना रूका पैसा मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।

वृश्चिक राशि

जिन्हें आप अपना मानते थे वे आप के विरोधी हो जाएंगे। अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।

धनु राशि

आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जोखिम के कार्यों से बचें। सामाजिक कद बढ़ेगा। राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं।

मकर राशि

संतान के करियर में आ रहे उतार चढ़ाव से तनाव रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

खान-पान में सावधानी रखें, पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है। जमीन जायदाद के कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन राशि

अपनी आदतों को सुधारें । अध्ययन के लिए विदेश जाना हो सकता है। दूसरों की खुशी के लिए परेशान होना पड़ेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें।

Related Articles

close