Aaj Ka Mausam: झारखंड में अगले 48 घंटे रहें सावधान, कड़ाके की ठंड व शीतलहरी का दिखेगा असर, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी…

Aaj Ka Mausam: Be careful in the next 48 hours in Jharkhand, the effect of severe cold and cold wave will be visible, drizzle may also occur at some places...

Jharkhand Aaj Ka Mausam: ठंड खत्म होने से पहले एक बार फिर झारखंड को कंपकंपाने वाला है। प्रदेश में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जगहों पर भीषण ठंड व शीतलहरी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड अगले एक से दो दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर दिखेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के पहले हफ्ते तक राज्य में ठंड का असर कम होने की संभावना हैं. इस समय तक न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद हैं। उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के कुछेक स्थानों पर बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसकी वजह से फिर राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के संकेत मिल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के मौसम में ये बदलाव उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं की वजह से हो रहा है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों तक यह सर्दी और शीतलहर जारी रहेगी। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादलों की वजह से ठंड का असर दिखेगा।

प्रदेश में शाम होते ही शीतलहर का असर और भी बढ़ गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज शाम को राज्य के कई हिस्सों में जबरदस्त शीतलहर का सामना करना पड़ेगा. खासकर शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना भी जरुर हो तो गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें. विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस नामकुम का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 24.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close