चेक डैम में दर्दनाक हादसा, नहाने गए दो स्कूली छात्र डूबे; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Tragic incident at check dam: two school students drowned while bathing; one body recovered, search for the other underway.

सरायकेला-खरसावां: दो स्कूली छात्रों की डैम में डूबकर मौत हो गयी। हादसे के बाद चले रेस्क्यू में एक छात्र का शव तो मिल गया है, लेकिन दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। मामला झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की है,जहां शनिवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में नहाने गए दो स्कूली छात्र गहरे पानी में डूब गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।डूबने वाले छात्रों की पहचान कल्पनापुरी निवासी उत्सव और स्टाइप निवासी कुश के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोताखोरों ने एक छात्र का शव निकाला

काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने कुश का शव चेक डैम से बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरे छात्र उत्सव की तलाश लगातार जारी है। गोताखोरों की टीम गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश तब तक जारी रहेगी, जब तक उसका पता नहीं चल जाता।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही दोनों छात्रों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आसंगी चेक डैम पहुंच गए। मौके पर मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र बिना सुरक्षा व्यवस्था के चेक डैम में कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

 

बरसात के मौसम में बढ़ा खतरा

मानसून के दौरान चेक डैम, नदी और तालाबों में जलस्तर बढ़ जाने से ऐसे स्थान बेहद खतरनाक हो जाते हैं। प्रशासन लगातार लोगों से गहरे पानी में न उतरने और विशेष रूप से बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील करता रहा है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close