दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने 10 मजदूरों को रौंदा, 3 की मौत, 6 की हालत गंभीर

बुलढाना : मुंबई-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुलढाणा खामगांव-मलकापुर के बीच वडनेर गांव के पास भीषण हादसा हुआ है. इस हादसे में हाईवे के किनारे झोपड़ी में सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया गया कि हादसे के शिकार सभी लोग मजदूर थे. सभी घायल मजदूरों का मलकापुर सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान जताया है कि ट्रक चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ. इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close