दर्दनाक घटना : शव लेकर लौट रहे एंबुलेंस की ट्रक से भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, 1 गंभीर

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। शव लेकर जा रही एंबुलेंस की ट्रक से भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी,वहीं एक की हालत गंभीर है। घटना छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में रायपुर-जगदलपुर NH-30 की है। मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। जिले के हाड़ी गांव के नजदीक एंबुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। आमने-सामने से टक्कर में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पायी है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुक्तांजली शव वाहन में एक परिवार के सदस्य अपने किसी रिश्तेदार के शव को लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से एक बोरवेल ट्रक आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ट्रक को टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंचे जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके से कुल 4 शव बरामद किया गया। इनमें से तीन लोगों की हादसे में मौत और एक का शव जिसे लेकर जा रहे थे उसे बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close