छठ के दौरान दर्दनाक घटना: 9 लोगों की गयी जान, छठ पूजा में अर्घ्य के दौरान कई जगह पर घटी घटना, शोक की लहर…

Tragic incident during Chhath Puja: 9 people lost their lives, incidents occurred at many places during the offering of Arghya during Chhath Puja, wave of mourning...

Accident News: छठ पूजा की पवित्र तैयारियों के बीच कई जिलों से दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आई हैं। अब तक 9 लोगों के डूबने की खबर आयी है। भागलपुर, मधेपुरा, बिहटा, समस्तीपुर और पूर्णिया में अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की डूबने से मौत हो गई। अधिकांश हादसे तब हुए जब लोग छठ घाट की सफाई या स्नान कर रहे थे। मृतकों में कई बच्चे और किशोर शामिल हैं, जिससे पर्व का माहौल मातम में बदल गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छठ घाटों की सफाई और नहाने के दौरान 9 लोगों की डूबने से मौत हो गई।सबसे बड़ा हादसा भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में हुआ, जहां एक ही गांव के चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतकों की पहचान गोरेलाल (8) और कोरेलाल (8) — जो जुड़वां भाई थे — के रूप में हुई है। दोनों छट्टू सिंह टोला निवासी रूदल मंडल के बेटे थे। अन्य दो बच्चे मिथिलेश कुमार के बेटे प्रिंस कुमार (10) और किशोरी मंडल के बेटे नंदन कुमार (10) बताए गए हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, “बच्चे छठ घाट की तैयारी कर रहे थे और उसके बाद नहाने नदी में उतर गए। एक बच्चा गहरे पानी में गया, उसे बचाने की कोशिश में बाकी तीन भी डूब गए।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

 

मधेपुरा में 6 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा पंचायत में छठ घाट बनाने के दौरान 6 वर्षीय सोनू कुमार की तालाब में डूबकर मौत हो गई।मृतक वीरेन साह का बेटा था और घाट की सफाई के दौरान पानी भरने के लिए पोखर में उतर गया था। गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वह डूब गया। परिवार और गांव में इस घटना के बाद मातम छा गया है।

 

पटना के बिहटा में 14 वर्षीय अंकित की डूबकर मौत

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अल्हनपुरा गांव में छठ घाट पर सफाई के दौरान 14 वर्षीय अंकित कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई।अंकित के माता-पिता दोनों ने छठ का व्रत रखा था। अर्घ्य से पहले दोस्तों के साथ घाट की सफाई कर रहे अंकित की पैर फिसलने से तालाब में डूबने की दुखद घटना हुई।

 

समस्तीपुर में 8 वर्षीय ऋतुराज की नदी में डूबकर मौत

समस्तीपुर के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के करेह नदी में 8 वर्षीय ऋतुराज की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी जान चली गई।ऋतुराज के पिता अशोक यादव मजदूर हैं, जबकि मां अनीता देवी ने छठ का व्रत रखा था। घर में चार बच्चों में ऋतुराज सबसे छोटा था।

 

पूर्णिया में अर्घ्य के दौरान दो भाइयों की मौत

पूर्णिया के ततमा टोली छठ पोखर घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान दो ममेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई।मृतकों की पहचान सत्यम कुमार साह (18) और शिवम कुमार साह (15) के रूप में हुई है।दोनों अपने परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचे थे। बताया गया कि सत्यम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने उतरे शिवम की भी जान चली गई।करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों के शव बाहर निकाले।

Related Articles

close