ट्रेन हादसा : रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Train Accident : दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस (FIRE IN Rajdhani Express)के पहिए में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों के होश उड़ गए. यह घटना रफीगंज स्टेशन के पास घटी. जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल में हो गया. यह घटना शनिवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे की है.

आग लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों में काफी अफरा तफरी मच गई. चक्कों से धुआं निकलते देख ट्रेन को अचानक रोका गया और30मिनट की कड़ी मशक्त के बाद11फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली रांची राजधानी एक्सपेस 20840 के बी 10 बोगी के चक्कों में रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई. यात्रियों के मुताबिक ट्रेन में चेन पुलिंग की गई थी. जिस वजह से चक्के से धुआं निकलने लगा. धुआं निकलने पर ट्रेन को रोका गया और फिर रेलवे की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वैसे घटना से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इस घटना की वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे विलंब से रांची पहुंची.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close