भगवान घाटी में बनिहार बेदी पर मजदूरों को दी गई श्रद्धांजलि, मजदूरों की हक मारी से आज भी पलायन को मजबूर

गढ़वा। केतार में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को भगवान घाटी में 30 शहीद बनिहार वेदी पर 14 वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही सहित मृतक के परिजनों ने संयुक्त रूप से शहीद बनिहार बेदी पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक भानु प्रताप शाही ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र माटी की पार्टी है जो गरीबों की याद में प्रत्येक वर्ष भगवन घाटी में शहीद बनिहार को श्रद्धांजलि देती है।

बताते चलें कि 14 जनवरी 2010 को भोजपुर बिहार से धान काट कर खरौंधी प्रखंड के कूपा आने के क्रम में भगवान घाटी में ट्रक दुर्घटना में दर्जनभर से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी। इस घटना के याद में नवजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता था लेकिन नौजवान संघर्ष मोर्चा को भाजपा में विलय हो जाने के बाद यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पलायन की मजबूर मजदूर

विधायक ने किया 2 हजार कंबल वितरण

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात केतार तथा खरौंधी प्रखंड के दो हजार गरीब लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं इस मौके पर डेंटल कालेज फरठिया गढ़वा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर द्वारा 725 गरीब असहाय लोगों जांच कर निश्शुल्क दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा केतार मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने की। इस मौके पर भाजपा नेता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close