हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता का जयघोष …. आजादी के अमृत महोत्सव पर गोबिंदपुर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा…. दो किलोमीटर की रैली में दिखा देशभक्ति का जोश

गोबिंदपुर(धनबाद): पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दौरान देश में अलग-अलग आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी गोबिंदपुर की तरफ से ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उल्लास के साथ हाथों में तिरंगा लिये पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और देशभक्ति के नारे लगाये।पूरे कार्यकर्ता खासा उत्साह था।काफी दूर दूर से कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैदल मार्च की तैयारी में सुबोध सिंह,राजेश नंदन और अन्य

तिरंगा यात्रा की शुरूआत ऊपर बाजार दुर्गा मंदिर से हुई, जो करीब दो किलोमीटर की यात्रा तय गोबिंदपुर नीचे बाजार के हरदेव राम स्मृति भवन में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति का जयघोष लगा रहे थे।

हर्षोल्लास मे कार्यकर्ता

हर तरफ “भारत माता की जय” के नारे गूंज रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की इस तिरंगा यात्रा में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी के अलावे भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी नंदलाल अग्रवाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में गोबिंदपुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष के अलावे पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, राजेश नंदन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close