चलती ट्रेन में महिला से रेप की कोशिश, नाकाम होने पर ट्रेन से नीचे फेंका, हालत गंभीर

ग्वालियर : झारखंड की एक महिला का मध्य प्रदेश में पहले तो चलती ट्रेन उत्पीड़न किया गया और इसके बाद उसे और उसके एक रिश्तेदार को ट्रेन से फेंक दिया गया। 32 वर्षीय महिला अपने 23 वर्षीय रिश्तेदार के साथ ग्वालियर और गुना के बीच बदोरी रेलवे लाइन स्थित ट्रैक पर बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने घटना पुष्टि करते हुए बताया कि झारखंड के पलामू जिले की रहने वाली यह महिला अपने रिश्तेदार के साथ सूरत एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। ग्वालियर के एसपी राजेश चंदेल ने कहा कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। एसपी ने बताया कि दोनों पहले लखनऊ में मजदूरी करते थे और अब काम की तलाश में सूरत जा रहे थे

पीड़ित महिला ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। वह और उसका रिश्तेदार सूरत एक्सप्रेस के जनलर कोच में सवार थे तभी 5 लोगों आए और उनकी तस्वीरें खींचने लगे। पीड़िता ने बताया कि मैंने विरोध किया और उनसे झूठ कहा कि मैं अपने पति के साथ यात्रा कर रही हूं और यदि उन्हें इस घटना का चला तो वे तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। हालांकि, शोहदे नहीं माने। पी ने बताया कि मैं उठकर गेट के पास चली गई और पीछे-पीछे रिश्तेदार भी आया। शोहदों ने वहां भी हमारा पीछा नहीं छो र मेरी साड़ी खींचने लगे। विरोध करने पर मुझे और मेरे रिश्ते चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए. ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एसडीओपी डबरा और थाना प्रभारी बिलौआ को टीम बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए. इस मामले में बिलौआ पुलिस के शिव सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि ट्रेन के डिब्बे में कितने लोग सवार थे और घटना में कौन-कौन शामिल था. यह घटना जनरल कोच की बताई गई है. पुलिस रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close