झारखंड: दो सहेली से दो दोस्तों ने किया रेप, पहले कहा शादी करूंगा, बाद में हो गया फरार, पुलिस ने एक दोस्त को पकड़ा, दूसरे को…

Jharkhand: Two friends raped two friends, first said he would marry them, later absconded, police caught one friend, the other...

Jharkhand News : झारखंड से एक दुर्भाग्यजनक खबर आयी है। जहां दो दोस्तों ने शादी का झांसा देकर पहले तो दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया और फिर जब पंचायत बैठी तो शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन बाद में फिर से मुकर गया। दोनों पीड़िता लातेहार के बरवाडीह के इलाके की रहने वाली है और आपस में सहेली है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब इस मामले में पुलिस ने रेप का केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा फरार बताया जा रहा है। दोनों आरोपी आपस में ममेरे फुफेरे भाई है। जानकारी के मुताबिक पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले शख्स की लातेहार के बरवाडीह में रिश्तेदारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी रिश्तेदारी में ही एक 18 वर्षीय लड़की के साथ दोस्ती हुई थी। बाद में लड़की ने अपनी सहेली की दोस्ती उस शख्स के दोस्त करवा दी। बताया जा रहा है कि सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर का रहने वाला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों आरोपी दोनों लड़कियों को लेकर पलामू के मेदिनीनगर के एक लॉज में पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों लड़कियों से लड़कों ने रेप किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने सभी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और परिजनों को सूचना दी थी।

 

पूरे मामले में पंचायत बैठी थी, तो दोनों लड़कों ने दोनों लड़कियों से शादी का वादा किया था। बाद में दोनों लड़के शादी से इनकार कर गए, जिसके बाद दोनों पीड़िता मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंची और पूरे मामले में एफआईआर के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

close