झारखंड के दो सांसदों को वन नेशन वन इलेक्शन की जेपीसी में मिली जगह, जानिये किन दो सांसदों को किया गया है शामिल

Two MPs from Jharkhand got place in JPC of One Nation One Election, know which two MPs have been included

One Nation one Election: झारखंड के दो सांसद वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बनी जेपीसी के मेंबर होंगे। जिन दो सांसदों को झारखंड से जगह मिली है, उसमें लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत और पलामू सांसद बीडी राम शामिल हं। कमेटी में 21 सदस्यों को जगह दी गयी है। इसके चेयरमैन बीजेपी सांसद पीपी चौधरी को बनाया गया है। जेपीसी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के भी कई नेताओं को शामिल किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेपीसी में लोकसभा के 21 सदस्य हैं, जबकि राज्यसभा के कुल 10 सदस्य हैं। ये कमेटी अगले संसदीय सत्र पहले अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। दरअसल ये कमेटी लोगों के मन में उठ रही आशंकाओं को दूर करने और चुनावी सुधार पर आम सहमति बनाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभायेगी। वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक को दोनों सदनों से पारित कराना बड़ी चुनौती है. इसकी वजह है कि सरकार को इसे पास कराने के लिए दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत हासिल करना होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानून मंत्री मेघवाल ने 17 दिसंबर को लोकसभा में एक देश-एक चुनाव को लेकर संविधान संशोधन बिल रखा था। विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया। इसके बाद बिल पेश करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई गई। कुछ सांसदों की आपत्ति के बाद वोट संशोधित करने के लिए पर्ची से दोबारा मतदान हुआ।इस वोटिंग में बिल पेश करने के पक्ष में 269 और विपक्ष मंो 198 वोट पड़े। इसके बाद कानून मंत्री ने बिल दोबारा सदन में रखा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

1. पी.पी. चौधरी

2. डॉ. सीएम रमेश

3. बांसुरी स्वराज

4. परषोत्तमभाई रूपाला

5. अनुराग सिंह ठाकुर

6. विष्णु दयाल राम

7. भर्तृहरि महताब

8. डॉ. संबित पात्रा

9. अनिल बलूनी

10. विष्णु दत्त शर्मा

11. प्रियंका गांधी वाड्रा

12. मनीष तिवारी

13. सुखदेव भगत

14. धर्मेंद्र यादव

15. कल्याण बनर्जी

16. टी.एम. सेल्वगणपति

17. जी.एम. हरीश बालयोगी

18. सुप्रिया सुले

19. डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे

20. चंदन चौहान

21. बी. वल्लभनेनी

Related Articles

close