बारात जा रहे दो लोगों को बस ने मारी टक्कर, दोनों की गयी जान, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

बगहा। भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। बाइक से बारात जा रहे दो लोगों को बस ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौके पर जान चली गयी। घटना चौतरवा थाना के एनएच-727 बगहा-बेतिया मार्ग स्थित बसवरिया के पास की है। मृतक के नाम इकबाल आलम (50) और जीवंत कुमार (29) है। बारात जाने के लिए दोनों निकले थे, इसी दौरान दोनों को बस ने कुचल दिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों लोगों के एक परिचित के घर शादी थी। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही बाइक सवार लोगों को बस ने कुचल दिया। घटना में दोनों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया था। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक को GMCH बेतिया रेफर किया गया था। पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोरोना काल में जीवंत के पिता की मौत हो गई थी। जीवंत की शादी तीन माह पहले हुई थी। शुक्रवार की शाम जीवंत बारात के लिए घर से निकला हुआ था। तभी पीछे से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close