दो पुलिस इंस्पेक्टर की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

नई दिल्ली : राजधानी से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। दिल्ली से सटे हरियाणा केसोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर (Kundli border) के पास बीती रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पुलिस के कार से एक कैंटर टकरा गई. दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की इस सड़क हादसे (Delhi Road Accident) में मौत की सूचना है.

जानकारी के मुताबिक, कैंटर की टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों की कार चकनाचूर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों इंस्पेक्टर गाड़ी में ही फंसे रह गए थे. यह हादसा सोमवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ. मौके पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो…

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों इंस्पेक्टर की पहचान कर ली गई है. इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक में स्पेशल स्टाफ में तैनात थे. जबकि इंस्पेक्टर रणवीर यहां आदर्श नगर थाने में तैनात ATO के पद पर तैनात थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली के पश्चिमी विहार के नागिन लेक अपार्टमेंट के रहने वाले राम कुमार ने पुलिस को बताया की उनकी भतीजी के पति रणबीर चहल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर है। वह साथी पुलिसकर्मी दिनेश बेनीवाल के साथ कार में सवार होकर किसी काम से दिल्ली से सोनीपत आ रहे थे। कार दिनेश चला रहा था।

Related Articles

close