UGC ने जारी की 21फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, करियर बर्बाद करने से बचें, यहां चेक कर लीजिए कहीं आप भी तो इनके छात्र नहीं ?

UGC Fake University List: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी ने 21 यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा यूपी और दिल्ली संचालित यूनिवर्सिटी के नाम शामिल है ।फर्जी होने का अर्थ है कि इन संस्थानों के पास छात्रों को डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं है।

यूजीसी की ओर से जारी की गई फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची में के बारे में बताया गया है कि 21 फर्जी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 के खिलाफ काम कर रहे थे और नियमों का उल्लंघन कर रही थी। यूजीसी ने जिन 21विश्व विद्यालय को फर्जी घोषित किया है उनमें सबसे ज्यादा दिल्ली की है। यूजीसी द्वारा फर्जी घोषित यूनिवर्सिटी में आठ विश्वविद्यालय दिल्ली के और 4 उत्तर प्रदेश के हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में दो-दो फर्जी विश्वविद्यालय हैं। जबकि कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और आंध्रप्रदेश में एक-एक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूपी की चार फर्जी यूनिवर्सिटी

यूपी में यदि फर्जी यूनिवर्सिटीज की बात की जाए तो प्रयागराज के प्रयाग स्थित गांधी हिंदी विद्यापीठ, कानपुर की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कंपलेक्स होम्योपैथी, अलीगढ़ के अचलताल में बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) और लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित भारतीय शिक्षा परिषद का नाम शामिल है। पिछले साल भी ugc ने देश भर के 24 विश्वविद्यालय को फर्जी घोषित किया था। यूजीसी ने प्रकाशित विश्वविद्यालय की सूची को “स्वयंभू, गैर मान्यता, प्राप्त संस्थान” करार दिया है, जिनके पास डिग्री देने का अधिकार नहीं है।

21 फर्जी विश्वविद्यालय

इन विश्वविद्यालयों में दिल्ली में आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक फिजिकल हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी, नेशनल यूनिवर्सिटी आफ इलेक्ट्रो कम्प्लेक्स होम्योपैथी कानपुर, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ एम्प्लायमेंट इंडिया कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर सेन्ट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड इंजीनियरिंग और आध्यात्मिक विश्वविद्यालय शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से सूची में दर्ज फर्जी विश्वविद्यालयों में गांधी हिन्दी विद्यापीठ प्रयाग, नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी अलीगढ़ और भारतीय शिक्षा परिषद फैजाबाद शाामिल हैं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close