UPDATE : दो चचेरी बहनों संग दुष्कर्म और Video वायरल मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : जंगल से पत्ता लाने गई दो चचेरी बहनों संग दुष्कर्म की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है. इन दोनों के अलावा दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों की गिरफ्तारी एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर खोरी महुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो की अगुवाई में गठित टीम की है. गिरफ्तार आरोपियों में सचिन कुमार यादव, अरुण कुमार यादव व उदय यादव शामिल हैं. तीनों तिसरी थाना इलाके के भुराई के रहनेवाले हैं.

क्या है मामला

दरअसल, 20 नवम्बर को दोनों बहनें पत्ता चुनने के लिए जंगल गई थी. पत्ता चुनने के दौरान शाम को जब दोनों वापस लौट रही थी तो दो लड़कों ने अलग-अलग इन बच्चियों संग दुष्कर्म किया. इस दौरान तीसरे युवक ने इस कुकृत्य का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया. घटना के बाद पीड़ित जब अपने घर पहुंची तो पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया. दूसरे दिन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close