हेमंत सरकार के शपथ पर आया अपडेट. क्या कांग्रेस के मंत्री भी आज लेंगे शपथ, कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयी ये बड़ी खबर

Update on the oath taking of Hemant Sarkar. Will Congress ministers also take oath today? This big news came from the Congress party.

Jharkhand Oath Ceremony। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो आज शाम चार बजे शपथ लेंगे, लेकिन उनके साथ कितने मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि इस बीच बड़ी अपडेट ये आयी है कि कल दोपहर तक फाइनल हो पायेगा कि हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस कोटे के मंत्री भी शपथ लेंगे या फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अकेले ही शपथ लेंगे। आपको बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन (India Alliance) ने शानदार जीत हासिल की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद (Hemant Soren Oath Ceremony) के साथ कांग्रेस कोटे से चार मंत्रियों के शपथ लेने की अटकलें लग रही थी, लेकिन अभी तक कांग्रेस हाईकमान नाम ही फाइनल नहीं कर पाया है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने कहा है कि कहा कि अभी तक हमारे पास उपलब्ध सूचना के अनुसार शायद कल केवल मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) ही शपथ लेंगे। जब गठबंधन के अन्य नेता शपथ लेंगे, तब हम (कांग्रेस नेता) भी शपथ लेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर आगे कोई प्रगति होती है तो हम आपको बताएंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि सीएम (हेमंत सोरेन) कल शपथ लेंगे। उसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, तो उसमें सभी दलों के जो मंत्री हैं वो शपथ लेंगे। JMM नेता महुआ माजी ने कहा कल का दिन ऐतिहासिक होगा। इतनी प्रचंड बहुमत से जीतना और अब देखना झारखंड में कैसे विकास होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, झारखंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। हेमंत सोरेन ने इंडिया गठबंधन के करीब 18 नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया है। इसके अलावा पीएम मोदी और अमित शाह को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों में से इंडिया गठबंधन ने 56 सीटें जीती है। जेएमएम ने 34, कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने 4 और माले ने 2 सीटें जीती है।

Related Articles

close