रांची समाहरणालय में हंगामा: एसडीओ कार्यालय के कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कर्मचारियों में आक्रोश

 

रांची । रांची समाहरणालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एसडीओ कार्यालय के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर कुछ वकीलों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद समाहरणालय कर्मियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, समाहरणालय के बी-ब्लॉक स्थित कक्ष संख्या-211 में एसडीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी महेंद्र कुमार दास अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में कुछ महिला वकील कार्यालय पहुंचीं। किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद हंगामे की स्थिति बन गई।

इधर, आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ वकीलों ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारी महेंद्र कुमार दास के साथ मारपीट की। घटना के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौके पर जुट गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मारपीट की सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद समाहरणालय परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। घटना को लेकर संबंधित पक्षों के बयान भी लिए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close