धनबाद में सहिया चुनाव में हंगामा… सहिया आवेदक ने स्वास्थ्य पदाधिकारी पर पैसे लेकर चयन का लगाया आरोप..

धनबाद जिले के एग्यारकुंड प्रखंड के शिवालीवाड़ी उत्तर पंचायत में स्वास्थ्य सहिया का चयन सोमवार को पंचायत सचिवालय में हुई। सहिया की चयन प्रक्रिया काफी हंगामेदार रही। दर्जनों महिलाएं, स्वास्थ्य कर्मियों और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और मुखिया के अध्यक्षता में यह प्रक्रिया पूरी हुई। सहिया चयन की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, पूर्व सहिया और ग्रामीणों द्वारा किया गया।

चयन प्रक्रिया हुआ हंगामेदार

स्वास्थ्य पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया शिवली बाड़ी उत्तर पंचायत के संजय नगर, अली मोहल्ला और अंसार मोहल्ला में तीन सहिया का चयन करना था। उसी के आलोक में ग्रामीणों के समक्ष आम सभा के माध्यम से सहिया चयन की प्रक्रिया पूरी हुई। लेकिन चयन प्रक्रिया में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब संजय नगर की सहिया आवेदिका गौरी पंडित ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर पैसे लेकर चयन करने का आरोप लगाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसे लेकर चयन करने का आरोप लगाया

सहिया आवेदिका गौरी पंडित ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि योग्यता के आधार पर नहीं पैसे के आधार पर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सहिया का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पहले भी हमने इसी पद के लिए आवेदन किया था लेकिन पिछली बार भी हमारा चयन नहीं हो पाया और इस बार भी चयन प्रक्रिया में पैसों का खेल चला। जिसके कारण इस बार भी मुझे वंचित रहना पड़ा।

क्या कहती है मुखिया

शिवली बाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया मलका मेहर निगर ने बताया कि पिछले 7 सालों से शिवलीवाड़ी उत्तर पंचायत के संजय नगर, अंसार मुहल्ला अली मुहल्ला में सहिया का पद रिक्त था। जिसे लेकर आज पंचायत सचिवालय में आम सभा के माध्यम से सहिया का चयन योग्यता के आधार पर किया गया। जिसमें संजय नगर से आरती कुमारी, अली मुहल्ला से रुकसाना खातून और अंसार मुहल्ला से शहजादी खातून का चयन किया गया अगर किसी आवेदक ने पैसे लेकर चयन का आरोप लगाया है तो वह निराधार है ।वहीं पंचायत सचिवालय में शिवलीवाडी पंचायत के वार्ड सदस्य रवि साव भी ग्रामीणों के साथ नोकझोंक करते दिखे। मामला साफ है यदि आरोप लगी है तो विभाग को चाहिए संबंधित आरोपों की जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close