बोकारो अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट की मौत पर बवाल! परिजनों ने कहा- ‘यह आत्महत्या नहीं, हत्या है’, शव लेने से किया इंकार

50 लाख मुआवजा और आश्रित को नौकरी की मांग, सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा प्रभावित; पुलिस CCTV और सुसाइड नोट की जांच में जुटी

बोकारो। बोकारो सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट बीरेंद्र महतो की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जहां शुरुआती जानकारी में इसे आत्महत्या बताया गया था, वहीं परिजनों ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे हत्या करार दिया है। विरोधस्वरूप परिजनों ने शव लेने और पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया, जिसके चलते अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

मृतक की पत्नी उर्मिला देवी का आरोप है कि उनके पति ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आश्रित को नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विरोध के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवा प्रभावित

परिजनों के प्रदर्शन के कारण बोकारो सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा प्रभावित रही। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की बात भी कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक नेताओं का अस्पताल पहुंचना

घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस बीच प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता भी शुरू की गई।

सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि आश्रित को गैर-सरकारी स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन 50 लाख रुपये मुआवजा देने का अधिकार उनके पास नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CCTV और सुसाइड नोट की जांच जारी

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात फिजियोथेरेपिस्ट बीरेंद्र महतो का शव सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपी कक्ष में फंदे से लटका मिला था। पुलिस घटनास्थल के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी सामग्री सार्वजनिक नहीं की है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत आत्महत्या थी या हत्या, इसका स्पष्ट खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close