कांस्टेबल का इस हाल में मिला शव, कि दारोगा बेटा फफक-फफक कर रो पड़ा, प्राइवेट पार्ट, चेहरा और अंगुलियां…

कानपुर। कांस्टेबल की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गयी है। कांस्टेबल का बेटा और दामाद खुद दारोगा है। घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, वो कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। वारदात कानपुर के भगवतदास घाट की है, जहां नाले में हेड कांस्टेबल खेमचंद्र का शव मिला था। सूचना पर फीलखाना थाने की पुलिस पहुंची। उसने शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल का चेहरा, अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट किसी केमिकल से जलाने की आशंका है। इस मामले में मृतक के दारोगा बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर कमिश्नरेट में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के पुत्र जितेंद्र वर्मा ट्रेनी दरोगा है। जितेंद्र के मुताबिक उनके पिता खेमचंद्र जो वर्तमान में रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर कमिश्नरेट में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। दिनांक 13/14 अप्रैल की रात में 6 से 12 बजे की ड्यूटी करके सुबह घूमने के लिए गए थे। दिनांक 14 जून की सुबह करीब 5 बजे गुप्तार घाट थाना फीलखाना कमिश्नरेट में कुछ अज्ञात लोगों ने मेरे पिता की निर्मम हत्या कर दी, और चेहरे पर तेजाब डालकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शव के पास एक खाकी वर्दी के साथ पहनी जाने वाली बेल्ट भी मिली थी। इससे पुलिस का संदेह बढ़ा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तब चेहरा, अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट भी गायब था। ऐसा लग रहा था कि किसी केमिकल से जलाया गया है। लेकिन डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के मुताबिक शव को कुत्ते और सुअर नोच रहे थे। इसके चलते प्राइवेट पार्ट और चेहरा गायब होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा कि हत्या या हादसा।

डीसीपी ने यह भी बताया कि कानपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल आर्म्ड फोर्स (एचसीएपी) की पहचान मूल रूप से ग्राम लारौनी लहचूरा झांसी निवासी खेम चंद्र (55) के रूप में हुई है। खेमचंद्र शराब का लती था। जहां पर उसका शव मिला है। रोजाना वहां पर ही शराब पीने जाता था। जांच के दौरान सामने आया कि शुक्रवार को भी वह सुबह 4:30 बजे पुलिस लाइन से सिविल ड्रेस में निकलते हुए हेड कांस्टेबल देखा गया था। भोर में भगवतदास नाले के पास शराब ठेके से शराब खरीदते हुए भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसके बाद इलाके के लोगों ने खेमचंद्र का शव नाले में पड़ा देखा।

Related Articles

close