उत्तराखंड : पूर्व मंत्री ने खुद को मारी गोली… बहु ने पोती से छेड़छाड़ का लगाया था आरोप

नैनीताल : उत्तरांखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली है। 59 साल के राजेंद्र बहुगुणा की मौके पर ही मौत हो गयी है। पूर्व मंत्री पर उनकी बहू ने कुछ दिन पहले ही पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। उधर, राजेंद्र बहुगुणा के बेटे ने अपनी पत्नी के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र बहुगुणा पर तीन दिन पहले ही बहू ने पोती के यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद राजेंद्र बहुगुणा बहुत आहत थे। राजेंद्र बहुगुणा हल्द्वानी शहर में रोडवेज यूनियन के लीडर भी थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह राजेंद्र बहुगुणा पानी की टंकी पर चढ़ गये और खुद को गोली मार ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजेंद्र बहुगुणा को 2004 से 2005 तक एनडी तिवारी के मुख्यमंत्री रहते एक साल के लिए राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। राजेंद्र बहुगुणा ने सुसाइड से पहले पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और समझाने की कोशिश भी की, लेकिन पूर्व मंत्री नहीं माने और फिर उन्होंने खुद को गोली मार ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close