स्टेनोग्राफर के 452 पदों पर भर्तियां: JSSC ने आवेदकों को फिर दिया मौका, अब इस तारीख़ तक भर सकते है आप आवेदन…

राँची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा सचिवालय स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्तियां निकली है। जिसके तहत 452 रिक्त पदों को भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आवेदन करने की तिथि

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से शुरू हुई थी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2022 निर्धारित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसे बढ़ाकर अब 11 अगस्त 2022 कर दिया गया है। यानी उम्मीदवार अब 11 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता:

इसमें जरूरी योग्यता किसी भी मान्य संस्थान से स्नातक डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्र- सीमा

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक-स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

कुल पोस्ट

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक-स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 में स्टेनोग्राफर की कुल कुल 452 वेकैंसी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

UR :- 181

OBC 1 :- 38

OBC 2 :- 27

ST :- 118

SC :- 45

EWS :- 45

सैलरी

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक-स्टेनोग्राफर भर्ती वेकैंसी के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मेट्रिक लेवल 4, 25500 से 81100 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक-स्टेनोग्राफर भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा 2022 में online apply करने हेतु आवेदक को कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जो इस प्रकार से है।

  • General/OBC/EWS :- 100/-
  • SC/ST/: ₹ 50/

चयन -प्रक्रिया:

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक-स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्न चरण सामिल है।

  • कॉम्प्यूटर स्किल टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेड़िकल टेस्ट

सिलेबस

परीक्षा के लिए कुल 2 पेपर देने होंगे। कुल 300 मार्क्स के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) होंगे। जिसमे (सिलेबस) औऱ मार्क्स कुछ इस प्रकार के होंगे।

पेपर-1 कुल 100 प्रश्न, समय सीमा 3 घंटे

  • हिंदी भाषा ज्ञान – 25 प्रश्न
  • अंग्रेजी भाषा ज्ञान – 25 प्रश्न
  • सामान्य अध्ययन – 25 प्रश्न
  • तर्क एवं मानसिक क्षमता – 25 प्रश्न

पेपर -2 कुल 100 प्रश्न, 2 घंटे

क्षेत्रीय भाषा मे कुल 100 mcq टाइप प्रश्न होंगे। भाषा का चुनाव उम्मीदवार अपने हिसाब से कर सकेंगे। जिसमे व्याकरण, साहित्य, पद्य गद्य, जैसे विषयों का समावेश होगा।

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फार्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे के नाम, पता, जन्मतिथि,कैटेगरी, एडुकेशन डिटेल्स, आदि जानकारी सही से भरनी है।
  • इसके बाद में फोटो एवं साइन की फ़ोटोकॉपी अपलोड करने हैं।
  • अपनी सारी जानकारी एक बार चेक करले औऱ सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • सफलता पूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन की कॉपी अवश्य निकाले।

Related Articles

close