VIDEO : सेना के हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह

इमरजेंसी लैंडिंग : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर एक खेत में तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इस हेलीकॉप्टर में छह जवान सवार थे.

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर को बैरसिया के डूंगरिया गांव में बने एक डैम के पास लैंड कराया गया है. गांव वालों का कहना है कि हेलीकॉप्टर डैम के आस-पास काफी देर से चक्कर लगा रहा था, उसके बाद फिर वो खेत में उतर गया. फिलहाल हेलीकॉप्टर सवार जवान सेना के इंजीनियर और टेक्नीशियनों का इंतजार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर खेत में उतरा हुआ है. एयरफोर्स के जवान आस-पास दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा आस-पास के गांवों के लोग सैकड़ों की संख्या में हेलीकॉप्टर देखने के लिए पहुंचे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close