VIDEO : ‘बम-बम भोले’…. जब पहली फ्लाइट की लैंडिंग पर यात्रियों ने लगाये बाबा भोले के जयकारे… देखिये वीडियो….

देवघर। देवघर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हो गया। आज से देवघर हवाई सेवा के क्षेत्र में दुनिया से जुड़ गया। आज से ही देवघर टू कोलकाता और कोलकाता टू देवघर की फ्लाइट शुरू हो जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब से कुछ देर पहले देवघर एयरपोर्ट का उदघाटन किया।
इधर, इंडिगो की विमान संख्या 6E7939 मंगलवार की सुबह 10:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से देवघर के लिए रवाना हुई। ये फ्लाइट सुबह 11:15 में देवघर एयरपोर्ट पहुंची। देवघर एयरपोर्ट पर पहले विमान के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
ये खबर भी पढ़ें…
लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी पैसेंजर काफी खुश है। जैसे फ्लाइट लैंडिंग की स्थिति में होती है एयरपोर्ट में यात्री जयकारा लगाने लगते हैं। वीडियो बना रहे इस इस खुशनुमा पल को मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए बेताब दिखे।
ये खबर भी पढ़ें…











