VIDEO: मुर्गा बना अलार्म क्लॉक! मालिक को सुला देख कमरे में घुस गया और जो किया…देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें…

सुबह उठने में आना-जाना तो सबका होता है, लेकिन एक मुर्गे ने अपने मालिक को उठाने के जो ‘जतन’ किए, वो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। वायरल वीडियो में मुर्गा एकदम समर्पित अलार्म क्लॉक की तरह काम करता नजर आ रहा है।

दरअसल, वीडियो में दिखता है कि एक मुर्गा सुबह-सुबह दौड़ते हुए अपने मालिक के कमरे में घुसता है। पहले तो वो इधर-उधर घूमकर उसे ढूंढता है, और जब नहीं मिलता तो सीधा बेड पर चढ़ जाता है। वहां सोए शख्स के ऊपर जाकर इतनी जोरदार बांग लगाता है कि नींद उड़ जाती है। मजेदार बात यह है कि जब पहली बार बांग लगाने पर मालिक नहीं उठा, तो मुर्गे ने दोबारा और भी तेज आवाज में बांग देकर उसे उठा ही दिया!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों को यह दृश्य इतना हास्यास्पद और प्यारा लगा कि हंसी नहीं रुकी।
एक्स (ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम की आईडी से शेयर किए गए इस 52 सेकंड के वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 65 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी —
किसी ने लिखा, “अब इससे बढ़िया अलार्म क्लॉक क्या होगा!”
दूसरे ने कहा, “अगर ऐसा मुर्गा घर में हो, तो देर होना नामुमकिन है।”
तो कोई बोला, “ये मुर्गा नहीं, पर्सनल ट्रेनर है!”

वाकई, इस मुर्गे ने साबित कर दिया कि इंसानों की तरह जानवरों में भी अपनापन और जिम्मेदारी का भाव होता है — और हां, इस बार तो अलार्म की नहीं, मुर्गे की बांग ने कमाल कर दिया!

Related Articles

close