VIDEO : अपराधी बेलगाम, फिल्मी स्टाइल में युवक ने दूसरे युवक पर दौड़ाते हुए की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

हजारीबाग : शहर में शनिवार को दिनदहाड़े आबादी वाले इलाके इमलीकोठी बीच चौक पर एक युवक ने धांय-धांय एक के बाद एक छह गोलियां चलाईं. फिल्मी स्टाइल में गोलियां एक युवक को लक्ष्य कर दागते हुए वह दौड़ भी रहा था.

बड़कागांव के बादम के युवक राजेश कुमार पर गोलियां दागी जा रही थी. गोलियां चलते देख इमलीकोठी चौक पर अफरातफरी मच गई. उस वक्त सभी दुकानें खुली हुई थीं और लोग पैदल और वाहनों से आ-जा रहे थे. युवक राजेश गोलियों से बचने के लिए वहां पास की एक सीमेंट दुकान में घुस गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें वीडियो

गोली चला रहा युवक इतने गुस्से में था कि वह सीमेंट दुकानदार पर भी गोली चला दी. बगल में मेडिकल दुकान के संचालक भी गोलियों की आवाज सुनकर जैसे ही बाहर आए सिरफिरे युवक ने उनको भी निशाने पर ले गोलियां दाग दीं. लेकिन किसी को गोलियां नहीं लगीं और तीनों सुरक्षित बच गए.

पिस्तौल खाली होने के बाद युवक बाइक से फरार

पिस्तौल खाली होने के बाद सिरफिरा युवक बाइक से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना दिन के करीब 1.20 बजे की है. एक युवक अपनी बाइक से बड़कागांव रोड की ओर से दूसरे बाइक सवार का पीछा करते हुए तेजी से आ रहा था. चौक पर दोनों युवकों ने बाइक रोक दी. फिर पीछे से आ रहे सिरफिरे युवक ने पिस्तौल निकालकर गोलियां दागनी शुरू कर दी. आगे वाला युवक सीमेंट दुकान में छिप गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ लोगों ने मोबाइल से पिस्तौल लहराते और गोलियां दागते युवक की वीडियो और फोटो भी बना ली. साथ ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close