VIDEO: …मेरा मुंह मत खुलवाओ….जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो किसी…..क्यों अचानक तमतमाये पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…

रांची । …जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो किसी और का होगा…इसलिए मैं बोला था रघुवर दास का मुंह मत खुलवाओ…..। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के तेवर आज अचानक आक्रामक हो गये। मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धि गिनाते-गिनाते वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमलावर हो गये। रघुबर दास ने इस दौरान अपने कार्यकाल की भी पूरी तारीफ की। रघुबर दास ने कहा कि उन्होंने झारखंड के विकास केलिए जो काम किया, वैसा काम किसी ने नहीं किया है। आदिवासियों के हित वाले बहुतेरे काम करने पर उन्होंने अपनी सरकार की पीठ थपथपाई।

रघुबर दास ने कार्यक्रम में बोलते-बोलते अचानक अपने तेवर में आये। उन्होंने हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए कहा कि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो किसी और क्या होगा ? हेमंत सोरेन ने गुरूजी शिबू सोरेन के लिए एक विधानसभा का सीट तक नहीं छोड़ा। तब तड़पकर रह गये थे गुरूजी,मैं इसका चश्मदीद गवाह हूं। हेमंत सोरेन के जो दो भोंपू हैं, रोहिंग्या बांग्लादेशी उन सबको प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि रघुबर दास का मुंह बंद रहने दो, ये खुल जायेगा तो …

रघुबर दास का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। खुद रघुबर दास भी अपने इस वीडियो को ट्वीट किया है। इससे पहले बीते दिनों उन्होंने पूजा सिंघल पर पहली बार अपना मुंह खोलो। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार में कुछ गड़बड़ी हुई है। मैंने कोई घपला घोटाला किया है, तो किसने रोका है, आप सरकार में हैं, जांच कराईये। कार्रवाई कीजिये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने ट्वीट में रघुवर दास ने लिखा है, आदिवासी धार्मिक स्थलों का विकास हो या आदि संस्कृति को बचानेवाले जनजातीय धर्मगुरुओं को सम्मान राशि देने का काम भाजपा सरकार ने किया। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नियत से कार्य करती है, किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है।

Related Articles

close