VIDEO – हेमंत सोरेन व कल्पना की छठ पूजा: हेमंत सोरेन को छठ पूजा पर खली कल्पना सोरेन की कमी, बोले, मैं रांची और वो….

VIDEO - Hemant Soren and Kalpana's Chhath Puja: Hemant Soren missed Kalpana Soren on Chhath Puja, said, I am from Ranchi and she....

Chhath Puja: पूरे देश में छठ पूजा की धूम है। छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव की पूजा की है, वहीं लोगों ने अर्घ्य देकर सूर्य देवता की अराधना की है। छठ पूजा का काफी महत्व रहा है, आम हो या खास हर कोई इस त्योहार को काफी शिद्दत से मनाता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी डूबते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की।

इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन साथ नहीं थी। अपने बड़े बेटे के साथ हेमंत सोरेन छठ घाट पहुंचे और सूर्यदेव की पूजा की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया, उन्होंने कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रांची स्थित छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का परम सौभाग्य मिला। इस पावन अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएँ।

 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कल्पना गिरिडीह से चुनावी कार्यक्रमों में भाग ले रही है और मैं रांची से। यही कारण रहा आज जब छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गया तो कल्पना साथ नहीं थी।

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि छठी मइयां और भगवान भास्कर सभी छठव्रती माताओं-बहनों और उनके परिवारजनों के तप को सफल करें, यही कामना करता हूं।

 

 

कल्पना सोरेन आज भी चुनाव प्रचार में व्यस्त रही। कल्पना सोरेन आज अपने संसदीय क्षेत्र गांडेय में थी। वहीं उन्होंने छठ घाट पर अर्घ्य दिया।

कल्पना सोरेन ने कहा कि आज गांडेय विधानसभा में छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का सौभाग्य मिला। छठी मइयां और भगवान भास्कर, सभी छठव्रती माताओं-बहनों और उनके परिवारजनों के कठिन तप को सफल बनाकर सभी की मनोकामना पूर्ण करें।

इससे पहले कल वो खरना का प्रसाद ग्रहण करते और छठ व्रतियों का आशीर्वाद लेते दिखी थी।

Related Articles

close