VIDEO: CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में NMOPS का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा..

रांची। झारखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में NMOPS, झारखण्ड के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में राज्य के विभिन्न संगठनों के प्रांतीय प्रतिनिधियों के साथ सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, JUT के रजिस्ट्रार अमर कुमार चौधरी एवं कुलपति विजय पाण्डेय शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NMOPS, झारखण्ड के नए स्वरूप Jharkhand Officers, Teachers and Employee’s Federation (JHAROTEF) का अनावरण किया।
इस अवसर पर धनबाद के जिला संयोजक जय होरो द्वारा अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार के द्वारा तैयार NMOPS, झारखण्ड की संघर्ष गाथा एक संकलित टेली फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित की गई।

उनके द्वारा इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा गया की यह एक अच्छा कदम है जिससे कर्मचारियों की अधिकतर समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन बहाली की आवश्यकता और इस संवेदनशील निर्णय पर कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री को अपना पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा गया जिस पर उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
NMOPS, झारखण्ड के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री, विधायक गिरिडीह एवं समस्त अतिथियों तथा जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न संगठनों से उपस्थित नेतृत्व कर्ताओं का आभार प्रकट किया गया। अंत में यह निर्णय लिया गया की सभी कर्मचारी संगठित रहेंगे और अपनी जायज़ मांगों के लिए एक सूत्र में मिल कर सहयोग करेंगे।

Related Articles

close