VIDEO- साले की दूसरी ‘शादी’ के चक्कर में ‘पूर्व सांसद जी’ की खूब हुई फजीहत, हत्थे चढ़े पूर्व सांसद से भीड़ ने की जमकर धक्का मुकी

अररिया। पूर्व सांसद सरफराज आलम की साले की शादी के चक्कर में खूब फजीहत हो गयी। यही नहीं शादी में पूर्व सांसद के साथ जमकर धक्का मुकी भी हुई। मौका साले की दूसरी निकाह का था, जहां पहुंचे सरफराज आलम पर हमला हो गया। साले की पहली पत्नी ने शहर के एक होटल हो रहे निकाह के दौरान जाकर हंगामा किया। पूर्व सांसद सहित 24 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नगर थाने में लिखित शिकायत भी की। पूर्व सांसद और RJD नेता सरफराज आलम को साले की दूसरी शादी में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां जमकर बवाल मच गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं सरफराज आलम। साथ ही सरफराज आलम के भाई शाहनवाज आलम बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री हैं। ये पूरा मामला अररिया के ताकतवर पॉलिटिकल फैमिली से जुड़ा हुआ है। सरफराज आलम के साले मुनाम हुसैन की दूसरी शादी पहली पत्नी से बिना तलाक लिए हो रही थी। अररिया नगर थाना क्षेत्र के महादेव चौक के पास एक होटल में पूरी तैयारी की गई थी। इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरफराज आलम पहुंचे थे। जहां उनको भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुनाम हुसैन के पहली पत्नी के परिजनों को जब दूसरी शादी की जानकारी मिली मौके पर पहुंच गए। जोरदार हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम पहुंचे थे। उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई। पहली पत्नी के परिजनों के हत्थे चढ़े सरफराज आलम बेचारा बन गए। किसी ने उनका वीडियो बना लिया फिर वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक शादी में शामिल होने पूर्व सांसद पहुंचे थे। तभी पहली पत्नी पक्ष के लोग विवाह स्थल पर पहुंच गए उनलोगों ने पूर्व सांसद पर ही दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया और उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। इसकी सूचना नगर थाना को मिली तो मौके पर पुलिस टीम पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से पूर्व सांसद को सुरक्षित पुलिस की गाड़ी में बिठाकर वहां से निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि इस मामले में पूर्व सांसद सरफराज आलम ने कुछ भी नहीं बताया है। इस घटना को लेकर सवाल यह उठता है कि पूर्व सांसद को दो-दो सुरक्षा कर्मी दिए गए हैं, इसके बावजूद भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस का भी बयान नहीं आया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close