VIDEO- बाबूलाल मरांडी को धकिया रहे थे या आगे ला रहे थे? झामुमो ने फोटो जारी कर साधा निशाना, तो निशिकांत ने जारी कर दिया VIDEO

VIDEO- Was Babulal pushing Marandi or bringing him forward? JMM targeted by releasing photo, then Nishikant released VIDEO

Jharkhand News: झारखंड चुनाव प्रचार के दौरान एक तस्वीर पर सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है। तस्वीर बाबूलाल मरांडी और निशिकांत दुबे की है। जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पोस्ट कर आदिवासी अस्मिता को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल खड़ा किया है। जिस पर निशिकांत दुबे ने भी पलटवार किया है। दरअसल ये तस्वीर शनिवार की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधनवार में भाजपा के चुनावी प्रचार मंच पर गृहमंत्री अमित शाह निर्दलीय निरंजन राय को भाजपा में शामिल करा रहे थे। झामुमो ने तस्वीर जारी कर निशाना साधा था, लेकिन निशिकांत दुबे ने उस पल का वीडियो पोस्ट कर हकीकत बतायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

उसी दौरान निशिकांत दुबे और बाबूलाल मरांडी की एक तस्वीर सामने आयी थी, जिसमें बाबूलाल मरांडी की बांह पकड़े हुए निशिकांत दुबे हुए थे। हालांकि निशिकांत दुबे का दावा है कि वो बाबूलाल मरांडी को आगे लाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि झामुमो ने इस पर कटाक्ष किया है। झामुमो का कहना है कि तस्वीर में बाबूलाल मरांडी को आगे आने से रोका जा रहा था।

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि आख़िर आदिवासी नेताओं से इतनी घृणा क्यों है भाजपाइयों को ? – क्या आदिवासी नेता के नाम के साथ “जी” नहीं जोड़ा जा सकता ? दूसरी तरफ़ ये फ़ोटो देखिए – कैसे धकिया के किनारे किया जा रहा है बाबूलाल जी को आख़िर इनकी क्या मजबूरी है ऐसे अपमान बर्दास्त करने की। हम झारखंडियों को मजबूर नहीं, मजबूत नेता चाहिए। जो ना ख़ुद झुके ना झारखंड को झुकने दे।

 

झामुमो के इस पोस्ट पर निशिकांत दुबे ने कटाक्ष किया है। निशिकांत दुबे ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत जी कितना गिरोगे, दुर्गा सोरेन जी के मौत की जॉंच नहीं हुई? सीता सोरेन जी के बेटियों की पढ़ाई की चिन्ता नहीं की? तीनों बेटियों की शादी की कोई खोज ख़बर नहीं ली ? उस पार्टी के मुखिया व पार्टी को कैसे संस्कार? मैं आरएसएस का स्वयंसेवक हूँ,मोदी का सिपाही हूँ,मेरे यह संस्कार हैं, बाबूलाल मरांडी जी संकोची व्यक्ति हैं, उनको सामने ला रहा हूँ,नीचता की पराकाष्ठा

Related Articles

close