VIDEO-कन्हैया कुमार को झापड़: चुनाव प्रचार के दौरान दो युवकों ने पीटा, फिर बोला, कन्हैया का हिसाब कर दिया…भीड़ ने फिर….

नयी दिल्ली। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हमला हो गया। माला पहनाने आये एक युवक ने कन्हैया कुमार को पीट दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक माला पहनाने के बहाने आए युवक ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि ये घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा के साथ भी बदसलूकी हुई है। महिला पार्षद ने पुलिस में शिकायत दी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक कन्हैया कुमार के करीब आता है और उन्हें पहले माला पहनाता है, इसके बाद उसने कन्हैया पर हमला कर दिया. हालांकि भीड़ में मौजूद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया. AAP पार्षद छाया शर्मा ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि आज शाम 4 बजे सत्यनारायण भवन पार्षद कार्यालय चौथा पुश्ता, करतार नगर में मीटिंग के बाद करीब 7-8 लोग आए और उनमें से दो लोग हथियारबंद बिल्डिंग के अंदर घुसकर कन्हैया कुमार को माला पहनाई और जोर से थप्पड़ मारा.

Related Articles

close