VIDEO-चुनाव में लप्पड़-थप्पड़: विधायक ने वोटर्स को मारा तमाचा, लाइन में नहीं लगने पर हुआ ले थप्पड़…दे थप्पड़

Election 2024:आंध्र प्रदेश के गुंटूर से YSR कांग्रेस के MLA अन्नाबाथुनी शिवकुमार ने एक बूथ पर वोटर को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में वोटर ने भी उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद विधायक समर्थकों ने शख्स की पिटाई कर दी। शख्स ने विधायक को कतार में नहीं आने पर टोका, जिस पर विवाद हुआ।
आंध्र प्रदेश में ही वोटर के साथ दुर्व्यवहार का एक दूसरा मामला सामने आया है। जहीराबाद के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश शेतकर के भाई नागेश शेतकर ने एक वोटर को लात मारी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद वोटर की बाइक गिरा दी गई, जब वो उठाने गया तो उसे शेतकर ने पैर से मारा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेनाली से विधायक ए. शिवकुमार वोट डालने के लिए कतार में खड़े एक शख्स के पास पहुंचते हैं. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता है. इसके बाद विधायक वोटर को थप्पड़ मार देते हैं. इसके बाद वह शख्स भी तुरंत विधायक को थप्पड़ जड़ देता है. इस बीच विधायक शिवकुमार के समर्थक उस शख्स पर हमला कर उससे मारपीट करनी शुरू कर देते हैं. इस दस सेकंड के वीडियो में कोई भी सुरक्षाकर्मी शख्स को बचाने या बीच-बचाव करने नहीं पहुंचा.इस मामले में पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों और 175 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार का मुकाबला भाजपा और एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी के गठबंधन से है. टीडीपी प्रवक्ता ज्योत्सना तिरुनागी ने एनडीटीवी से कहा कि यह घटना सत्तारूढ़ पार्टी की हताशा को दर्शाती है “क्योंकि वे जानते हैं कि वे हार रहे हैं”. मतदाता का रवैया दिखाता है कि लोग अब इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे.”
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक अब्दुल हफीज खान ने कहा है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की समीक्षा कर रहे हैं और उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है. पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने घायल समर्थकों और कार्यकर्ताओं के दृश्य साझा किए हैं और आरोप लगाया है कि टीडीपी सदस्यों ने उन पर हमला किया था.









