VIDEO : थप्पड़बाज SDM – दफ्तर में महिला की जगह पति को काम करते देख SDM बौखलाये, कर दी थप्पड़ों की बौछार, VIRAL

पटना । बिहार के एक थप्पड़बाज SDM का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में SDM एक व्यक्ति पर थप्पड़ों की बौछार करते दिख रहे हैं। ये वीडियो बिहार के वैशाली का है, जहां प्रखंड कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविका की जगह उनके पति को काम करता देख SDM का पारा गरम हो गया और फिर उन्होंने महिला के पति पर थप्पड़ों की झड़ी लगा दी। अब आरोपी एसडीएम के खिलाफ आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मोर्चा खोल दिया है।

मामला महनार प्रखंड कार्यालय का है। एसडीएम सुमित कुमार को इस बात की शिकायत मिली की कार्यालय में दलालों का कब्जा है और CDPO कार्यालय में सेविकाओं की जगह उनके पति कार्यालय में जमघट लगाये बैठे रहते हैं। महिला प्रखंड प्रमुख निशु कुमारी की इस शिकायत के बाद एसडीएम महिला प्रमुख के पति के साथ मौके का मुआयना करने पहुंच गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यालय में एसडीएम ने सेविका राधा कुमारी की जगह उनके पति अशोक पासवान को काम करते देखा गुस्सा उनका चरम पर पहुंच गया। एसडीएम साहब ने आव देखा ना ताव महिला के पति की पिटाई शुरू कर दी। महिला प्रमुख की शिकायत पर एसडीएम को या तो अकेले या फिर फिर महिला प्रमुख के साथ जांच करने आना था, लेकिन एसडीएम खुद ही महिला प्रमुख के पति के साथ मौके पर दिखाये दिये, लिहाजा अब एसडीएम खुद भी चौतरफा इस मामले में घिर गये हैं।

इधर, सीडीपीओ कार्यालय में महिला के पति को थप्पड़ा मारता देख CDPO नाराज हो गयी, उन्होंने एसडीएम से ही उलटे सवाल पूछा कि मामले की जांच में महिला प्रमुख की जगह उनके पति किस हैसियत से आये हैं, इसके बाद बाद एसडीएम ने सेविका के पति पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया। हालांकि जिस महिला प्रमुख की शिकायत पर उनके पति को लेकर एसडीएम साहब जांच करने पहुंचे थे। उसके साथ ही वो वहां से चले गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोग सवाल उठा रहे हैं कि बेशक पत्नियों की जगह पतियों का काम करना गलत है, लेकिन खुद एसडीएम भी महिला जनप्रतिनिधि की जगह उनके पति को लेकर घूम रहे थे, ऐसे में एसडीएम की कार्यशैली भी सवालों में घिरती है।

Related Articles

close