VIDEO-“कलेक्टर के मुंह पर थूक दीजिये, जूता का माला पहनाईये, कपाड़ फोड़ियेगा तो केस हो जायेगा” विधायक ने भरी सभा में दी लोगों को ये सलाह

कैमूर। ‘मेरे कहने से मुझे भी वोट मत दीजिएगा, जब तक हम आपका काम नहीं करें। लाठी डंडा से सिर फूट जाएगा। मुकदमा हो जाएगा। मुंह पर थूक दीजिए अधिकारी का। कलेक्टर के मुंह पर 100 आदमी थूक दीजिएगा तो कलेक्टर कौन सी दफा में जेल भेजेगा। आप कलेक्टर को फटा हुआ जूता का माला पहनाइए। जूता का माला पहनाने पर कौन दफा लगेगा। सिर फोड़िएगा तो 302 का मुकदमा लगेगा। लेकिन थूक दीजिएगा। चौक चौराहे पर सब्जी खरीदने आ रहे अधिकारी को अंगूठा हिलाकर दिखाइए। इस पर भी कोई दफा नहीं लगेगा’। आप कलेक्टर को क्यों फूल का माला पहनाते हैं, फटा हुआ जूता का माला गर्दन में लटका दीजिए अधिकारियों को, कौन दफा लगेगा।

जनता को ज्ञान देने वाले नेताजी का नाम सुधाकर सिंह है। पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधाकर सिंह ने ये ज्ञान किसान महापंचायत में दी। पूर्व कृषि मंत्री ने आगे कहा, “हम तो गांधीवादी हैं। हम गांधी जी के रास्ते बता रहे हैं। जो बता रहे हैं उसको करके देखिएगा, अधिकारी इस्तीफा देकर न चला जाए तो कहिएगा। यदि अधिकारी कहीं दिखे तो उसे अंगूठा दिखाइए।”सुधाकर सिंह ने कहा कि ये गांधी के रास्ते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भगत सिंह का रास्ता तो राकेश टिकैत बता ही दिए। उन्होंने कहा कि मंडी कानून के लिए संघर्ष चल रहा है। इसके लिए किसानों को एकजुट होना होगा। सुधाकर सिंह जिस मंच से किसानों को संबोधित कर रहे थे, उस मंच पर किसान नेता राकेश टिकैत भी बैठे हुए थे। ध्यान रहे कि भारतमाला परियोजना के तहत बनारस-कोलकाता एक्सप्रेस वे बनाने को लेकर केंद्र सरकार किसानों का जमीन ले रही है।

किसानों का आरोप है कि उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने सरकार और अधिकारियों पर जमकर हमला बोला। सुधाकर सिंह ने इस दौरान लोगों को एक साथ यानी सौ की संख्या में कलेक्टर के मुंह पर थूकने की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close