VIDEO : ‘मेरे विभाग के अधिकारी हैं चोर, मैं हूं चोरों का सरदार’…. कृषि मंत्री ने जमकर करायी किरकिरी…बोले- फूंकते रहिये मेरा पुतला….

पटना। बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि सुधाकर सिंह ( Sudhakar Singh ) ने खुद को चोरों का सरदार बताया है। बिहार के कैमूर प्रखंड पहुंचे कृषि मंत्री किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विभाग के लोग चोर हैं और वो उन चोरों के सरदार हैं। इतना ही नहीं, भरे मंच से सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह कैमूर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि हमारे विभाग में ऐसा कोई डिपार्टमेंट नहीं है जो चोरी नहीं करता। ऐसे में हम चोरों के सरदार ही न कहलाएंगे। सुधाकर सिंह ने कहा कि किसान लोग पुतला ये सब फूंकते रहेंगे तो मुझे भी याद रहेगा कि किसान नाराज हैं हमसे। नहीं फूंकिएगा तो हमको लगेगा कि सब ठीक है। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने ठीक कहा था कि जब ससंद आवारा हो जाए तो जनता को सड़कों पर उतरना चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे ऊपर भी लोग हैं। उनके सामने मैं अगर बात रखता हूं तो उन लोगों को लगता है मैं अपनी बात कर रहा हूं। जब मैं कैबिनेट में बोलता हूं तो लगाता है कि यह मेरी निजी समस्या है। लेकिन आप सबलोग जब मिलकर बोलिएग तब जाकर कान में तेल डालकर बैठे जो लोग हैं उन तक आवाज पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि धान खरीद में नियम बदले के बारे में मैंने अपनी राय रखी। कहा कि मल्टीपल एजेंसी कर दिया जाए। सभी लोग खरीदेंगे धान। लेकिन इसकी चिंता नहीं है। मंडी कानून की बात करने पर सब चुप्पी साध लेते हैं। इस लिए कह रहा हूं कि सरकार तो बदल गई है लेकिन है ये वही पुरानी वाली सरकार। चल चलन भी पुरानी सरकार जैसी ही है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि अफसरों को लगता है राजद वाले घेरेंगे तो उधर दूसरे दल के साथ मिल जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close