वीडियो वायरल : नशे में धुत्त प्रिंसिपल ‘ बाइक नही संभल रही तो स्कूल क्या संभालेंगे ‘… कपड़े उतारकर स्कूल में ही सो गए

उत्तर प्रदेश : यूपी के फर्रुखाबाद में एक प्रिंसिपल का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। गुरुजी पर शराब का नशा इस कदर चढ़ा हैं कि स्कूल में ही उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और जमीन पर ही लेट गए। नशे की हालत में काफी हंगामा भी किया।

दरअसल यह घटना फर्रुखाबाद के राजेपुर विकासखंड के परमापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अनंतराम का है। जानकारी के मुताबिक प्रधानाध्यापक अनंतराम अक्सर शराब पीता है, और स्कूल में उधम मचाता है। बीते दिन भी अनंतराम शराब पीकर स्कूल पहुंचा और नशे में हंगामा करने लगा। नशे में उसने कपड़े उतार दिए और जमीन पर ही लेट गया। प्रिंसिपल इस कदर नशे में था कि उससे अपनी बाइक तक नहीं संभाल पा रहा था। प्रिंसिपल के हंगामा को देख बच्चे डर कर भाग गए। हंगामा की सूचना पर स्कूल में ग्रामीण पहुंचे और उसे समझाने की बहुत कोशिश की गई। इसी बीच ग्रामीणों ने टीचर का हंगामा करने वाला वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर नशेड़ी प्रिंसिपल का वायरल वीडियो 17 अगस्त का है। वीडियो की जानकारी पर उच्च अधिकारी ने नशेड़ी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्रुखाबाद के अपर जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति ने बताया कि राजेपुर क्षेत्र के परमापूर प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अनंतराम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर अनंत नाम शराब के नशे में धुत है। फिलहाल इस मामले में संज्ञान लेते हुए टीचर को निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close