VIDEO- जब रोने लगी राष्ट्रपति, बच्चों ने जन्मदिन पर गाया गीत, तो मंच पर ही रो पड़ी महामहिम, नहीं रोक पायी अपने आंसू…

VIDEO- When the President started crying, the children sang a song on her birthday, then Her Excellency started crying on the stage itself, she could not stop her tears...

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत संवेदनशील महिला है। संघर्षों से तपकर शीर्षस्थ पद पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भावनाएं उस वक्त और बह गयी, जब उनके सम्मान में बच्चों ने भावनात्मक गीत गाया। गाना सुनने के बाद राष्ट्रपति इस कदर भाव विह्वल हो गयी, कि वो मंच पर ही रोने लगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। 20 जून को अपने जन्मदिन के अवसर पर जब वे देहरादून स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद विजुअल डिसएबिलिटीज (NIEPVD) पहुंचीं, तो वहां का माहौल भावनाओं से ओतप्रोत हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित बच्चों ने फिल्म “तारे ज़मीन पर” का भावनात्मक गीत गाया, उसके तुरंत बाद बच्चों ने राष्ट्रपति के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए “हैप्पी बर्थ डे टू यू” गीत गाया तो राष्ट्रपति मुर्मू अपनी भावनाएं रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। राष्ट्रपति को भावुक होते देख मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह की भी आंखें नम हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिव्यांग बच्चों ने दी भावनात्मक प्रस्तुति

NIEPVD के दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत ने पूरे वातावरण को संवेदनशीलता और करुणा से भर दिया। जब बच्चों ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक विशेष प्रस्तुति दी, तो वह क्षण और भी मार्मिक हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू मंच पर ही रोने लगीं। पीछे खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रूमाल थमाया।

 

राष्ट्रपति ने बच्चों को पहनाया चश्मा, जताया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को सम्मान स्वरूप चश्मा पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए गौरव और संवेदना का संगम था।

 

राष्ट्रपति का भावनात्मक संबोधन

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा,

“दिव्यांगजनों के साथ समाज कैसा व्यवहार करता है, इससे यह तय होता है कि वह समाज कितना सभ्य और प्रगतिशील है।”उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि राष्ट्रपति भवन परिसर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं और वहां एक कैफे भी दिव्यांगजनों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

close