विस्तारा का बंपर दिवाली ऑफर: मात्र 1499 रुपए में करें घरेलू हवाई यात्रा, आज से बुकिंग शुरू

vistara Festive sale: फेस्टिव सीजन में हवाई सफर महंगा हो चुका है। ऐसे में टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस कि विस्तारा घरेलू और इंटरनेशनल रूट्स पर सस्ते में हवाई यात्रा करने के लिए फेस्टिवल सेल ऑफर लेकर आई है। विस्तारा अपने तीनों ही क्लास इकोनामी ,प्रीमियम इकोनामी और बिजनेस क्लास में एयर टिकट पर डिस्काउंट दे रही है।

घरेलू हवाई रूट्स के लिए विस्तारा का यह फेस्टिवल ऑफर का बुकिंग 72 घंटों के लिए खुला है। सोमवार 17 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर 2022 के रात 12:00 बजे तक टिकट की बुकिंग की जा सकती है। इकोनामी क्लास में एक तरफ से यात्रा के लिए 1499 रुपए से टिकट की शुरुआत हो रही है तो प्रीमियम इकोनामी क्लास की टिकट की बुकिंग 2999और बिजनेस क्लास के फेयर की शुरुआत 8999 रुपए से शुरू हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंटरनेशनल रूट्स की बात करें तो all-inclusive रिटर्न फेयर इकोनॉमी क्लास में यात्रा के लिए 14149 रुपए से शुरू हो रही है। प्रीमियम इकोनॉम क्लास में ऑल इंक्लूसिव रिटर्न फेयर के लिए 18,499 रुपए और बिजनेस क्लास के लिए 42,499 रुपए का भुगतान करना होगा। इंटरनेशनल रूट्स के लिए बुकिंग 4 दिनों तक खुली रहेगी। 17 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर 2022 तक रात 12:00 बजे तक टिकट की बुकिंग की जा सकती है। विस्तारा के मुताबिक टिकट फेयर में टैक्स भी शामिल है। फेस्टिवल सेल ऑफर के लिए टिकट बुकिंग 23 अक्टूबर 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 के बीच यात्रा के लिए की जा सकती है जिसमें ब्लैकआउट डेट्स भी शामिल है।

विस्तारा के फेस्टिव ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप वेबसाइट मोबाइल एप पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिस्तारा के एयरपोर्ट टिकट ऑफिस, कॉल सेंटर्स, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी, डायरेक्ट डिस्काउंट चैनल्स के जरिए टिकट बुक की जा सकती है। कॉरपोरेट डिस्काउंट और सॉफ्ट बेनिफिट इन प्रमोशनल फेयर्स पर लागू नहीं होगा। साथ ही वाउंचर्स का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता है। विस्तारा के मुताबिक इस फेस्टिव सेल के लिए सीटों की लिमिटेड संख्या है और पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर सीट ऑफर किए जा रहे हैं।

Related Articles

close