युद्ध बिग ब्रेकिंग: भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा युद्ध, दोनों देशों ने युद्धविराम का किया ऐलान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा…

War Big Breaking: There will be no war between India and Pakistan, both countries declared ceasefire, US President said...

INDIA-PAKISTAN WAR UPDATE : भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध अब नहीं होगा। भारत-पाकिस्तान ने युद्धविराम का ऐलान कर दिया है। आज शाम 5 बजे से युद्ध विराम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय विदेश सचिव ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की वार्ता के बाद युद्धविराम की सहमति जतायी गयी है। 12 मई को फिर बातचीत होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का ऐलान किया था। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गये हैं। ये कदम तब उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इस मामले को लेकर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close