सब इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार : ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में मांग रहा था 80 हजार घूस, ACB ने 20 हजार लेते पकड़ा

जयपुर। सब इंस्पेक्टर को घूस लेते ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SI 20 हजार रुपये घूस ले रहा था। ACB की टीम गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर रही है। दरअसल के राजस्थान के सवाई माधोपुर के बाटोदा थाना प्रभारी ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ACB की टीम पूछताछ कर रही है।
दरअसल SI अवैध गिट्टी की ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने की एवज में चार लोगों से 80 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। एक शिकायतकर्ता ने सोमवार को बाटोदा थाना प्रभारी रामभजन मीणा के खिलाफ एक शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि थाना प्रभारी ने उससे 20 हजार रुपए मांगी है। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने शिकायत की जांच करायी, तो मामला सही निकला, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की।
सुबह 11 बजे पहले इस मामले में दलाल कुंजीलाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बस स्टेंड से गिरफ्तार किया। बाटोदा SHO रामकेश को सवाई माधोपुर कोर्ट में एविडेंस के लिए आया था। जिसे ACB टीम ने माधोपुर कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि ACB की भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सप्ताह में पुलिस विभाग में दूसरी कार्रवाई की है। ACB टीम ने इससे पहले मानटाउन थाने के ASI गिर्राज प्रसाद को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।











