क्या विधायक रागिनी सिंह टारगेट में थी ? कार्यालय में हुई गोलीबारी को लेकर उठ रहे हैं सवाल, कौन है शशि सिंह? जिस पर उठ रही अंगुली

Was MLA Ragini Singh the target? Questions are being raised regarding the firing in the office, who is Shashi Singh? pointing finger at

MLA Ragini Singh: झरिया विधायक रागिनी सिंह के झरिया, कतरास मोड़ स्थित विधायक सह जमसं कार्यालय के करीब फायरिंग की घटना ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार सुबह सात बजे ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन इसे लेकर इलाके में हड़कंप जरूर मच गया। घटना की सूचना पर आनन फानन में विधायक रागिनी सिंह अपने कार्यालय पहुंची. उसके बाद झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार घटनास्थल पहुंचे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. इस संबंध में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झरिया थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना को दी शिकायत में रागिनी सिंह ने कहा है कि पूर्व में कई बार झरिया की पूर्व विधायक के परिजन एकलव्य सिंह व हर्ष सिंह द्वारा उनकी हत्या की साजिश करते रहे हैं. आज की घटना में एकलव्य सिंह व हर्ष सिंह ने ही साजिशन मेरी हत्या कराने की मंशा से शशि सिंह जैसे अपराधी को मेरे कार्यालय में भेजा गया था. विधायक ने झरिया पुलिस से संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को लेकर रागिनी सिंह ने कहा है कि 14 वर्षों से कानून की नजर में फरार शशि सिंह शनिवार की सुबह सात बजे एक अन्य के साथी के साथ कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में पहुंच कर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि शनिवार की सुबह सात बजे कतरास मोड़ झरिया स्थित कार्यालय में आने का कार्यक्रम था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसकी सूचना बहुत सारे लोगों को थी, लेकिन ठंड की वजह से घर से निकलने में विलंब हुआ। सुबह 8:00 बजे सूचना मिली कि उनके कार्यालय में दो अपराधी आये थे। इसमें एक व्यक्ति के हाथ में रूमाल से ढकी पिस्टल थी. कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद कार्यालय से बाहर निकल गये। बाहर निकलते ही फायरिंग शुरू कर दी।

 

रागिनी सिंह ने कहा है कि घटना को अंजाम देने के पीछे भय का माहौल बनाने का प्रयास है। इस तरह के हरकत से डरने वाली विधायक नहीं हूं, मुझे सिर्फ जनता की चिंता है। सीसीटीवी फुटेज देखा, तो पहचाना कि एक व्यक्ति शशि सिंह, पिता रामधीर सिंह, साकिम इन्डोरी (पृथ्वी मेंशन), थाना सरायढेला, दूसरा व्यक्ति नवीन सिंह उर्फ रतीश सिंह, पिता स्व. प्रभुनाथ सिंह बोर्रागढ़ निवासी थे।

Related Articles

close