झारखंड : रांची से पटना की यात्रा हुई महंगी…कुडमी आंदोलन के कारण फ्लाइट टिकट की कीमतों में उछाल, देखें पूरी खबर…

Traveling from Ranchi to Patna has become more expensive! Flight ticket prices have risen due to the Kudmi movement. See the full report...

रांची। झारखंड में कुड़मी आंदोलन का असर सिर्फ रेलवे परिचालन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हवाई यात्रियों की जेब पर भी भारी पड़ा। ट्रेनों के रद्द होने और परिचालन बाधित होने के कारण पहले से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के पास बस और फ्लाइट ही मुख्य विकल्प बन गए। इसके चलते हवाई किराया सामान्य दर से कई गुना बढ़ गया।

विशेष रूप से रांची-पटना रूट पर स्थिति गंभीर रही। सामान्य दिनों में इस फ्लाइट का किराया लगभग 3,215 रुपये होता है, लेकिन आंदोलन के चलते इसे 20,000 रुपये तक में बेचा गया। इसी तरह रांची-कोलकाता फ्लाइट का सामान्य किराया 4,600 रुपये था, जो इस बार 18,424 रुपये तक पहुँच गया। दिल्ली और मुंबई रूट पर भी किराया दोगुना या उससे अधिक बढ़ गया। रांची-दिल्ली का टिकट 5,700 रुपये से बढ़कर 13,000 रुपये और रांची-मुंबई 4,900 रुपये से 14,000 रुपये में बिक गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि दक्षिण भारत की फ्लाइट्स पर कुड़मी आंदोलन का असर कम देखा गया। रांची-चेन्नई फ्लाइट का किराया सामान्यतः 6,500 रुपये रहता है, जो इस दौरान 10,027 रुपये में बिक गया। विशेषज्ञों का कहना है कि रांची-पटना रूट पर सबसे अधिक दबाव पड़ा क्योंकि इस मार्ग पर सबसे ज्यादा ट्रेनें संचालित होती हैं।

यात्री महंगे टिकट खरीदने पर विवश थे, क्योंकि सड़क मार्ग से समय पर मंजिल तक पहुँचना मुश्किल था। इस घटना ने साफ कर दिया कि रेलवे परिचालन प्रभावित होने पर हवाई यात्रा की मांग कई गुना बढ़ जाती है और एयरलाइंस कंपनियां इसका फायदा उठाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close